हफ्ते के पहले दिन आज सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 800 अंक की गिरावट के साथ 74,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सावधान इंडिया न्यूज़

सेंसेक्स 800 अंक गिरकर 74,500 पर कारोबार कर रहा:निफ्टी भी 250 अंक लुढ़का, IT और मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार (24 फरवरी) को सेंसेक्स 800 अंक की गिरावट के साथ 74,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 250 अंक की गिरावट है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

NSE सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी आईटी सबसे ज्यादा 2.50% नीचे हैं। मेटल, ऑयल एंड गैस और बैंक इंडेक्स में करीब 1.5% की गिरावट है। हालांकि निफ्टी का फार्मा इंडेक्स 0.20% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

बाजार में गिरावट के तीन कारण

1. अमेरिकी विकास की धीमी गति: धीमी बिजेनेस एक्टिविटी और कमजोर कंज्यूमर सेंटिमेंट के संकेतों के बाद शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सर्वे के निष्कर्षों से पता चला कि अमेरिका में बिजनेस एक्टिविटी 17 महीने के निचले स्तर पर आ गई है, जो आर्थिक अनिश्चितताओं पर बढ़ती चिंताओं को दर्शाता है।

2. ट्रम्प टैरिफ से अनिश्चितता: भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा का तैसा) लगाने की ट्रम्प की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है। ट्रम्प ने कहा, ‘हम रेसिप्रोकल टैरिफ लगाएंगे। कोई भी देश भारत हो या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। हम व्यापार में बराबरी चाहते हैं।

3. FII की लगातार बिकवाली: एफआईआई ने शुक्रवार को 3,449.15 करोड़ रुपए के शेयर बेच। इस महीने अब तक, विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों से 23,710 करोड़ रुपये से अधिक की बिकवाली की है। इससे 2025 में कुल कुल आउटफ्लो (पैसे निकालना) 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है।

ग्लोबल मार्केट में गिरावट

  • एशियाई बाजारों में कोरिया के कोस्पी में 0.62% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 0.54% की गिरावट और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.11% की गिरावट है।
  • 21 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,449.15 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,884.61 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 21 फरवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.69% की गिरावट के साथ 43,428 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.71% नीचे बंद हुआ। नैस्डैक 2.20% गिरकर 19,524 पर बंद हुआ।

क्वालिटी पावर का शेयर 1.66% ऊपर ₹432.05 पर लिस्ट

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट्स लिमिटेड का शेयर आज BSE पर इश्यू प्राइस से 1.66% ऊपर ₹432.05 पर लिस्ट हुआ। NSE पर शेयर इश्यू प्राइस से 1.18% ऊपर ₹430 पर लिस्ट हुआ। क्वालिटी पावर के IPO का इश्यू प्राइस ₹425 था।

यह IPO 14 फरवरी से 18 फरवरी तक बोली लगाने के लिए ओपन था, जो टोटल 1.29 गुना सब्सक्राइब हुआ था। रिटेल कैटेगरी में IPO 1.82 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में गिरावट रही

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी 21 फरवरी को सेंसेक्स 424 अंक की गिरावट के साथ 75,311 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 117 अंक की गिरावट रही, ये 22,795 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 में गिरावट और 13 में तेजी रही। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.58% की गिरावट रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *