झगड़े के बीच पत्नी पर किया हमला, हो गई मौत, शव के साथ रातभर बैठा रहा पति, फिर…, चौंका रही पूरी घटना
पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक श्यामल पॉल ने कहा कि श्यामल दास ने सोमवार रात को अपनी पत्नी स्वप्ना के साथ कुछ पारिवारिक मुद्दों पर झगड़ा किया और उसे किसी भारी वस्तु से मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
त्रिपुरा में एक 40 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने घर में हुए विवाद के बाद अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव के साथ कई घंटे बिताए और फिर मंगलवार को अपना अपराध दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन चला गया। एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी। सरेंडर करने के बाद पश्चिम त्रिपुरा जिले के आमतली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के निवासी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पारिवारिक मुद्दों पर पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा
पुलिस स्टेशन के उपनिरीक्षक श्यामल पॉल ने कहा कि श्यामल दास ने सोमवार रात को अपनी पत्नी स्वप्ना के साथ कुछ पारिवारिक मुद्दों पर झगड़ा किया और उसे किसी भारी वस्तु से मारा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
उन्होंने कहा, “श्यामल ने रात अपने घर के अंदर शव के साथ बिताई। आज दोपहर करीब 1.20 बजे वह पुलिस स्टेशन चला गया और दावा किया कि उसकी पत्नी उसके घर के अंदर खून से लथपथ पड़ी थी। पुलिस की एक टीम मौके पर गई और शव को बरामद किया।” पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि बीते दिनों मुंबई से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बच्चों के सामने अपने पति की हत्या कर दी थी। वहीं, उसके शव को पास के मैंग्रोव में फेंक दिया था। हत्या के आरोप में पुलिस ने दोनों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों आरोपियों ने पीड़ित के गुमशुदगी की शिकायत भी पुलिस से की थी।
पुलिस जांच में सामने आ गई सारी सच्चाई
गुमशुदगी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और अपराध का पता लगाया। सीसीटीवी फुटेज में दोनों को एक बाइक से जाते देखा गया, जिसमें मृतक को उनके बीच में बैठा हुआ देखा गया। वे वही पल था जब वो शव को फेंकने जा रहे थे।